चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : हो समुदाय के बुद्धिजीवियों का संस्था कोल्हान एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा खूंटपानी प्रखंड के बासाकुटी में प्रस्तावित कोल्हान मॉडल पब्लिक स्कूल का निर्माण में सहयोग हेतु मधुसुदन महतो उच्च विद्यालय,चक्रधरपुर के संस्थापक श्याम सुंदर महतो ने चैरिटेबल सोसाइटी के उपाध्यक्ष दुंबी दिग्गी को ₹51000(एकावन हजार रुपए)का चेक सौंपा। मौके पर श्री महतो ने कहा कि प्रस्तावित विद्यालय कोल्हान के शैक्षणिक विकास में बहुत बड़ा योगदान प्रदान करेगा। इससे पूर्व चाईबासा के समाजसेवी विकास दोदराजका ने विद्यालय शिलान्यास कार्यक्रम में सोसाइटी को विद्यालय निर्माण में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। शिक्षाप्रेमी समाजसेवियों द्वारा विद्यालय स्थापना हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर कोल्हान एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के अध्यक्ष चंद्रमोहन बिरुवा समेत सभी सदस्यों ने श्री महतो एवं दोदराजका के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मधुसुदन महतो उच्च विद्यालय, के संस्थापक श्याम सुंदर महतो ने चैरिटेबल सोसाइटी के उपाध्यक्ष दुंबी दिग्गी को कोल्हान मॉडल पब्लिक स्कूल का निर्माण में किया सहयोग
Published ByJohar Media
-
0
