सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के निर्देश पर सदर प्रखंड अंतर्गत बरकेला पंचायत के बरकेला ग्राम में 25 केवीए का उपलब्ध हुआ ट्रांसफार्मर


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पिछले दिनों  बरकेला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था, ग्रामीणों ने सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैंया से संपर्क साध कर  आज विद्युत विभाग से  ट्रांसफार्मर प्राप्त किया, शीघ्र ट्रांसफार्मर बदली हो जाने पर ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा के प्रति आभार जताया, एवं प्रसन्नता व्यक्त किया।

          जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र नाथ ओझा, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ,सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैंया, ओबीसी प्रकोष्ठ चेयरमैन रंजीत यादव ने विद्युत विभाग से संपर्क कर ट्रांसफार्मर 25 केवीए का उपलब्ध करवाया साथ ही सदर प्रखंड अंतर्गत बरकेला के ग्रामीण गण बाडा बोयपाई, यमुना बोयपाई, हरि बोयपाई, जानम सिंह बोदरा, राय बोयपाई, मंगल बोयपाई, बाबु लाल बोदरा, जयराम बोदरा, राम बोदरा, विजय सिंह बोदरा, डुब राय हेम्ब्रम, ने ट्रांसफार्मर  बदली करवाने में अपना महत्वपूर्ण श्रमदान दिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post