मौके शिवकुमारी आल्डा ने बच्चे बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में समझदार बनने के लिए हर छोटी-बड़ी ज्ञान की चीजों को ईमानदारी के साथ निरंतर अभ्यास के जरिए कौशल में बदलने का प्रयास जारी रखें। उन्होंने विद्यालय से मिले सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सिद्धेश्वर देवगम, संयोजिका जयंती लमाये,सहायक शिक्षिका फूलमती पुरती,परमानंद पान,सरला पुरती, सरस्वती देवगम,शिवशंकर लमाये बाल संसद अध्यक्ष जयश्री देवगम आदि काफी संख्या में अभिभावक एवं बच्चे बच्चियां उपस्थित थे।

