चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा द्वारा द्वितीय निशुल्क समर कैंप का समापन आज काफी सफल रहा ।यह कैंप स्थानीय मारवाड़ी हिंदी विद्यालय में आयोजित किया गया था जिसमें 230 बच्चों ने अपनी भागीदारी दी । बच्चों के बीच आज का स्नैक्स चाईबासा मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से प्रबंध कराया गया।बच्चे समर कैंप को लेकर बड़े उत्सुक नजर आ रहे थे ।उनकी खुशी देखते ही बन रही थी।
बच्चों ने अपनी कुशलता बखूबी दिखाइए।
आज बच्चों को एम जी तरुण जमशेदपुर से आए जादूगर के द्वारा बच्चों को जादूगर शो भी दिखाया गया । पूरा माहौल हंसी के ठहाको से गूंज उठा। आज के समय में यूं तो जादू शो कहीं खो सा गया है किंतु आज ऐसा लग रहा था मानो जादू शो फिर से जीवित हो गया है। ड्राइंग, क्राफ्ट ,डांस के साथ-साथ बच्चों को गेम भी खिलाया गया जिसमें सुजीत कुमार रणवीर कारवां विशाल लोहार प्रभास कारवां नारायण नाक जाम को बारी प्रथम स्थान और सेवन आपूर्ति उधना सिंह बोदरा श्याम कुंडू शेखर हन विष्णु दादा संजय बोईपाई ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इस कैंप की सबसे खास बात यह रही की बच्चों का प्रशिक्षण शाखा के सदस्य द्वारा ही कराया गया। हमारी शाखा सदस्य शिल्पा अग्रवाल ने बच्चों को क्राफ्ट सिखाया । आज के नि:शुल्क समर कैंप के समापन समारोह में हमारे गणमान्य व्यक्ति पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के चेयरमैन श्री बलरामजी सुल्तानिया, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्री पुरुषोत्तम शर्मा ,प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्री हर्ष सुल्तानिया, प्रांतीय सहायक मंत्री श्रीमती श्वेता जालान, अध्यक्ष नीतू टिबरेवाल, संयोजिका सुमन सराफ, स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री निर्मल त्रिपाठी, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह सचिव रिचा अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष मीता खिरवाल अपनी उपस्थिति देकर हम सबका हौसला बढ़ाया।
स्कूल की सभी शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
मंच का संचालन शाखा की सदस्य नेहा सिंघानिया स्वागत, संबोधन सुमन सराफ और धन्यवाद ज्ञापन नीतू टिबरेवाल ने किया। हमारी शाखा की अध्यक्ष नीतू टाइब्रेवाल ने एस आर रुंगटा ग्रुप का तहे दिल से धन्यवाद किया उन्होंने हर पल हर क्षण हमारा पूर्ण सहयोग किया। साथ ही पत्रकार बंधुओं का भी धन्यवाद ज्ञापन किया उन्होंने भी शाखा का पूर्ण रूप से सहयोग किया ।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारी शाखा के सदस्य और युवा मंच के सदस्यों का काफी सराहनीय योगदान रहा।


