चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पिछले काफी दिनों से सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र छोटा बंकाऊ एवं बडा बंकाऊ का 25 केवीए का दोनों गांव का ट्रांसफार्मर महीनों पहले जल गया था, ग्रामीणों ने सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैंया से संपर्क साध कर ट्रांसफार्मर बदली करने की बात कही जिसे सांसद महोदय को संज्ञान में देकर विद्युत विभाग से 25 केवीए का दो ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को दिला दिया गया।
ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा के प्रति आभार जताया।
शीघ्र ट्रांसफार्मर बदली हो जाने पर ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा के प्रति आभार जताया, एवं प्रसन्नता व्यक्त किया, आज ही छोटा बंकाऊ मैं 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन सम्मानित ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया, ट्रांसफार्मर उद्घाटन करने में एवं विभाग के द्वारा गांव ट्रांसफार्मर लाने में सहयोग करने वाले प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी के राजेश दास मंडल उपाध्यक्ष ,रवि नारायण पान सचिव ,वुडन सिंह सवैया मुंडा जी, तुरी बोयपाई ,रविंद्र बोयपाई, कृष्णा कुंकल , रोयल सवैंया, श्रीमती सोना सवैंया, बालिमा सवैंया इत्यादि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
