राजनगर के परेशान कार्ड धारियों की मांग को लेकर युवा कांग्रेस हुआ मुखर


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड, जनवनी पंचायत के विश्रामपुर राशन डीलर( जन वितरण प्रणाली दुकानदार 21/2023) बुद्धेश्वर सोरेन से परेशान झलक विश्रामपुर आमलातोला के राशन कार्ड धारी लाभुकों की मांग को लेकर युवा कांग्रेस हुआ मुखर।

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रेमेन्द्र मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण कार्ड धारी लाभुकों द्वारा राजनगर प्रखंड आपूर्ति को दिए गए ज्ञापन के मुताबिक लाभुकों को अप्रैल का राशन नहीं मिला। ग्रामीण लाभुकों के साथ धोखा हुआ है। राशन डीलर ई पॉश मशीन में अंगूठा लगवा कर अप्रैल माह का राशन नहीं दिया है। ग्रामीणों को उनका हक मिले इसके लिए युवा कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिला एवं वस्तु स्थिति से अवगत कराया है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रुइदास चाकी ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण पीड़ित लाभुक अप्रैल माह का राशन उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।

मौके में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश मुदुईया, प्रकाश महतो, जनवनी पंचायत समिति सदस्य जितराय हांसदा, दुर्गा चरण मार्डी, करमचंद मार्डी, अनिल महतो, लक्ष्मण महतो, नीलकंठ महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post