सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ठाकुर विश्वनाथ सहदेव उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर धुर्वा रांची में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित उत्कृष्ट विद्यालयों के राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में कहा कि इस माह में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का राज्यस्तरीय शुभारंभ हुआ। झारखंड के आदिवासी, दलित, पिछड़े मजदूर, किसान सहित सभी वर्ग समुदाय के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। जो स्कूल बेहतर प्रदर्शन करेगा। समय-समय पर उसका आकलन कर उच्च विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने ठाकुर विश्वनाथ सहदेव उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर रांची के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन तथा वेबसाइट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन की। नामांकन प्रक्रिया का भी शुभारंभ हुआ।
ऑनलाइन उद्घाटन के मद्देनजर विभिन्न जिला में समारोह का माहौल रहा। उत्कृष्ट विद्यालय में मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम देखने के लिए लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री का दुमका, गिरिडीह, सरायकेला में शुभारंभ हुई उत्कृष्ट विद्यालयों के बच्चों के साथ सीधा संवाद भी हुआ। मौके में जिला के उपायुक्त भी ऑनलाइन उपस्थित थे।
सरायकेला खरसावां जिला में भी उपायुक्त आरवा राजकमल मुख्यमंत्री का ऑनलाइन संवाद से जुड़े रहे। लाइव कार्यक्रम के दौरान हाटिया के विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि सीबीएसई के तर्ज पर पठन-पाठन कार्य हेतु उत्कृष्ट विद्यालयों का राज्य स्तरीय शुभारंभ हुआ। शिक्षा के क्षेत्र यह एक अच्छी पहल है।
ऑनलाइन उद्घाटन समारोह में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के.रवि कुमार, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक सुनील कुमार सहित गणमान्य उपस्थित थे।



