सदर थाना प्रभारी की अध्यक्षता में सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।


चाईबासा (
संतोष वर्मा ) :
पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर थाना प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में चाईबासा शहरी क्षेत्र के मोटरसाइकिल शोरूम एवं अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों के Owner के साथ थाना प्रांगण में सुरक्षा के मुद्दे पर, परिचर्चा हेतू एक बैठक की गई। 

              शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए बैठक में उपस्थित प्रतिष्ठानों के Owner से सड़क की ओर रुख एक-एक CCTV कैमरा लगाने की अपील थाना प्रभारी द्वारा की गई। 


सभी के द्वारा आम सहमति से अपनी और अपने शहर की सुरक्षा हेतु एक-एक अच्छे Quality का cctv कैमरा लगाने पर सहमति दी गयी।

               अपने प्रतिष्ठान के बाहर सड़क की ओर रुख कर अच्छे Quality का कैमरा लगाने वाले प्रतिष्ठान के मालिक को थाना स्तर से सम्मानित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक व्यक्तियो को प्रेरित किया जा सके।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post