मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव दंपति को दी शुभकामनाएं


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन सरायकेला खरसांवा जिला अंतर्गत चांडिल के धातकीडीह पहुँचे और श्री लखी चरण किस्कु के सुपुत्र श्री धरम किस्कु के विवाह समारोह में शामिल होकर नव दंपती को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दी।  


 इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद श्री शिबू सोरेन , विधायक श्रीमती सीता सोरेन , विधायक श्री बसंत सोरेन, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन एवं अन्य परिजनों ने भी नव दंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post