पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का 10वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : प.जै. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा के भैया बहनों ने 10वीं झारखण्ड बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौषन किया है। 

विद्यालय के कुल 74 भैया-बहनों में से 70 भैया-बहन प्रथम तथा 04 द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण हुए। 

विद्यालय के भैया ...

अपूर्व अरोहन ने 94.40, सूर्या पाल ने 94.20, शशांक शेखर ने 93.20, अभय कुमार चैधरी ने 92.20, हर्ष कुमार साह ने 89.20, बहन खुशी कुमारी ने 88.80, प्रियांशी शेखर ने 88.60, भैया पिंस कुमार ने 88.40, सूरेन्द्र पूर्ति ने 87.80 

तथा बहन....

निशा कुमारी ने 87.40 प्रतिषत अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। 

विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रामध्यान मिश्र, जमशेदपुर विभाग के विभाग प्रमुख एवं विद्यालय के सचिव तुलशी प्रसाद ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य तथ विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह तथा प्रभारी प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार पाण्डेय ने सफल भैया-बहनों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उनके माता-पिता को शुभकामना दी । 

साथ हीं विद्यालय के आचार्य दीदीजी को बधाई दी एवं भविष्य में और अच्छे परिणाम के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post