चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : ग्रामीण संवेदक संघ के द्वारा ग्यारह परसेंट कमिशन वसूली का विरोध और ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम से शिकायत करने के बाद साढ़े आठ परसेंट कमिशन की मांग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।
जहां राज्य में आईएएस अधिकारी और मुख्य अभियंता को भारी कमिशन वसूली के मामले में ही जेल जाना पड़ा है, वही पश्चिमी सिंहभूम जिला में अभियंता और पदाधिकारी को ईडी सीबीआई और एनआईए का ज़रा भी डर नही है इस लिए आज भी बिना कमिशन लिए किसी ठिकेदार को वर्क ऑर्डर नही दिया जा रहा है।
सूत्रों.. की माने तो समाहरणालय में बैठ पदाधिकारी के द्वारा कार्यकारी एजेंसी को बिना कमिशन लिए किसी भी ठिकेदार का इकरारनामा नही करने का हिदायत दे रखा है, इसी कारण से अधीक्षण अभियंता के द्वारा सीएस अनुमोदन किए जाने के बाद भी छः माह से इकरारनामा करने हेतु संवेदक को चिठ्ठी नही लिखा गया है।
ग्रामीण कार्य विभाग के चाईबासा प्रमण्डल और लघु सिंचाई प्रमंडल वर्क ऑर्डर देने में सबसे पीछे है। अनावश्यक रूप से निविदा निष्पादन में छः माह लगाना भ्रष्टाचार को साफ तौर पर दर्शाता है।आदिवासी बाहुल्य जिला के विकास राशि को कार्यकारी एजेंसी और समाहरणालय में बैठे पदाधिकारी दीमक की तरह चाट रहें हैं,ऐसे भी पश्चिमी सिंहभूम जिला भ्रष्ट लोगों के लिए चारागाह बन चुका है।
यह भी जाने....
दो प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के सेवा निवृत्त होने के बाद से पद रिक्त, संवेदक परेशान, विकास का कार्य हो रहा प्रभावित
राज्य सरकार के लापरवाही और उदासीन रवैया और गलत पॉलिसी अपनाने के कारण समय पर ग्रामीण कार्य विभाग के चक्रधरपुर प्रमंडल और चाईबासा प्रमण्डल के रिक्त पद पर पदस्थापन नही होने से विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।संवेदकों का भुगतान नहीं होने से कार्य पर असर पड़ता दिख रहा है,वहीं संवेदकों की समस्या का निपटारा नही हो पा रहा है। दोनो प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के सेवा निवृत्त होने के बाद से पद रिक्त है।सराईकेला प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को चाइबासा का प्रभारी बनाने के बाद भी परमंडल का कार्य प्रगति नही के बराबर है।
छः माह से डीएमएफटी की योजना का निविदा निष्पादन नही किए हैं,संवेदकों को अबतक कार्यादेश नही दिया गया है।सरकार कियू नही रिक्त पद पर योग्य अभियंता के पदस्थापन करना चाहती है,यह समझ से परे है।सूत्रों की माने तो माननीय लोगों की पैरवी से पदस्थापन का मामला लटक गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय दास, देव भगत,विशाल खालको,राधे श्याम मांझी को पदस्थापन कराने की कोशिश हो रही है।
कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल चाईबासा, चक्रधरपुर के लिए मांझी, दास, खलको, भगत का नाम।
