नीति आयोग द्वारा देश के चयनित जिलों में पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खोलने के तदर्थ तैयार सूची में पश्चिमी सिंहभूम जिला का भी नाम शामिल : उपायुक्त


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में जिला अंतर्गत संचालित सामुदायिक पुस्तकालयों को सुदृढ़ एवं बेहतर ढंग से संचालन करने निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। जिला अंतर्गत 1 राज्य पुस्तकालय सहित 16 सामुदायिक पुस्तकालय, 8 पुस्तकालय- कल्याण आवासीय विद्यालय, 2 पुस्तकालय- कल्याण कौशल केंद्र, 4 पुस्तकालय- नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, 15 पुस्तकालय- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, 3 पुस्तकालय- झारखंड बालिका आवसीय विद्यालय, 8 पुस्तकालय- स्किल सेंटर तथा 8 पुस्तकालय- आईटीआई सेंटर सहित कुल 65 पुस्तकालय मौजूद हैं। 

बैठक में बताया गया कि नीति आयोग द्वारा देश के चयनित जिलों में पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खोलने के तदर्थ तैयार सूची में पश्चिमी सिंहभूम जिला का भी नाम शामिल है।


बैठक उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप के द्वारा कुल 24 सामुदायिक पुस्तकालय का गठन किया गया है तथा वहां यूथ क्लब के माध्यम से इसका संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में सभी 24 सामुदायिक पुस्तकालयों के संचालक सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि तथा जिला अंतर्गत कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों को जिले के लाइब्रेरी संग संबद्ध किया गया है, ताकि पुस्तकालयों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो सके। 

उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम

उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले के सरकारी विभागों का एक रोस्टर तैयार किया गया है, जिसके तहत विभाग के पदाधिकारी द्वारा क्रमवार पुस्तकालय विजिट कर मोटिवेशनल काउंसलिंग एवं विभागों से संबंधित जानकारियों को उपलब्ध करवाया जाना है। उन्होंने बताया कि बैठक में मौजूद पुस्तकालयों में बेहतर सुविधा बहाल करने हेतु अन्य पहल यथा बुक डोनेशन ड्राइव, गैजेट डोनेशन ड्राइव संचालन करने का निर्णय लिया गया है, ताकि आसपास के बच्चे लाइब्रेरी के माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी करते हुए सफलता के नए आयाम गढ़ सकें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post