हिंदूवादी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय में भाजपा का एक दिवसीय धरना


पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मारांडी ने घटना की सीबीआई जांच के लिए किया आवाज बुलंद

सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जमशेदपुर हिंदूवादी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित भाजपा का एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मारांडी ने घटना की सीबीआई जांच कराने के लिए आवाज बुलंद किया।


उन्होंने शास्त्री नगर जमशेदपुर में हुई घटना का जिक्र किया। और कहा कि घटना को घटे हुए एक महीना हो गया। समाज को हर समय जागरूक रहना होगा।


कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, उदय सिंहदेव, भाजपा नेता गणेश महाली, रमेश हांसदा ने भी हिंदूवादी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आवाज बुलंद किया।


इससे पहले सरायकेला खरसावां भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो ने मंच में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मारांडी का भव्य स्वागत किया। उन्होंने मंच में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों का भी स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा मंच मोर्चा के अध्यक्ष, कार्यकर्ता, आम जनता उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post