सिंहभूम सांसद नें चक्रधरपुर में डीएमएफटी फंड से बने आदिवासी बालक छात्रावास का किया उद्घाटन


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : सांसद गीता कोड़ा ने शुक्रवार को चक्रधरपुर में डीएमएफटी फंड से बने आदिवासी बालक छात्रावास का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद गीता कोड़ा व अन्य अतिथियों ने नारियल फोड़कर व अगरबत्ती जला पूजा अर्चना की। इसके बाद फीता काटकर 50 बेड नए छात्रावास का उद्घाटन किया. इस अवसर पर सांसद गीता कोड़ा ने भवन में निर्मित कमरों का निरीक्षण किया जहा. 

इस अवसर पर छात्राओं ने सांसद से विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया. 
जहां छात्र छात्राओं की समस्याओं को सुनने के बाद सांसद गीता कोड़ा ने भविष्य में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों को रहने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था अब नई भवन बन गया है छात्र यहां रह कर बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंबरराय चौधरी, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम बांकिरा, बीस 20 सूत्री सदस्य सह कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड व अन्य मौजूद थे।


डीएमएफटी फंड से बनेगा दो पीसीसी सड़क

सांसद गीता कोड़ा ने डीएम एफटी फंड से बनने वाले दो सड़क का शिलान्यास किया। यह चक्रधरपुर प्रखंड के हतनातोड़ाग पंचायत के टीपा साईं में काशीनाथ मोदी के घर से श्मशान घाट तक 1650 फीट पीसीसी लगभग सड़क का निर्माण होना है। इसके बाद सांसद गीता कोड़ा ने बांग्ला टांड़ में बंगला हां जरा कंपनी से सलीम वेल्डर के घर तक डीएम एफटी फंड से 1500 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण होना है। इस मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद पीरुल हक, मोहम्मद सलीम, एमडी जावेद, एमडी फिरोज, एमडी वकील सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post