राजस्व को हो रहा बड़ा नुकसान ओडिसा से दो गुने कीमत पर खरीदना पड़ रहा है बालू
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : जैंत गढ़ आस पास इन दिनों बालू के लिए हाहा कार मची है।बालू घाटों का बंदोबस्त नहीं होने के कारण क्षेत्र में विकास का पहिया थम सा गया है।विकास कार्य तो ठप पड़े है लोगो को अपना घर बनाने के लिए भी बालू नहीं मिल रहा है।सबसे अधिक खराब हालत प्रधान मंत्री आवास और शौचालय निर्माण का है।इनके लाभुक बालू के अभाव में अपना आवास पूर्ण नहीं कर पा रहे है।लोग अपना घर बनाने के लिए पड़ोसी राज्य ओडिसा से दो गुने कीमत पर बालू खरीद रहे है।जैंत गढ़ में प्रति ट्रैक्टर 100 सिएफ्टी बालू 2500 से 3000रू में बिक रहा है। वहीं कुछ लोग रात के अंधेरे में चोरी छीपे बालू की कालाबाजारी कर मोटी रकम बनाने में भी लगे है।
झारखंड का बालू उठा ले जा रहे ओडिसा के लीज धारक लग रहा लाखों के राजस्व को चुना। विदित हो कि जैंत गढ़ आस पास सफेद सोना नदी के नाम से विख्यात कंगीरा नदी बालू का खदान है।इस नदी के दोनों छोरों में दो दर्जन से अधिक बालू घाट है।जिनमें झारखंड की ओर जगन्नाथपुर प्रखंड के मंडल पंचायत में मुची गांव,खूंटियां पदा, बारला, तुरली, पुट गांव,मंडल आदि बालू घाट है।जबकि गुमुरिया प्रखंड में गमुरिया,कुंवा पाडा, पड़सा आदि बालू घाट स्थित है।
मामू संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष जमादार लगुरी
....ने बताया आज से दस वर्षो पूर्व झारखंड सरकार ने इन बालू घाटों की बंदोबस्ती की थी।तीन वर्ष के लीज की मुद्दत समाप्त होने के बाद सत वर्ष बीतने के बावजूद अब तक इन घाटों की दोबारा बंदोबस्ती नहीं की गई है। इन घाटों के दूसरे छोर ओडिसा का नयुरभज जिला स्थित है।इसी नदी पर मयूरभंज में कम से कम डेढ़ दर्जन छोटे बड़े बालू घाट है इन में से अधिकतर घाटों की नीलामी ओडिसा सरकार ने कर दी है।घाटों और नदी का सीमांकन नहीं हो पाया है।ओडिसा की ओर से बालू का उत्खनन हो रहा है ओडिसा क्षेत्र से वालू उठाव होने पर घाट में गढ़ा हो जा रहा है।इसके बाद झारखंड क्षेत्र का बालू सरक कर ओडिसा की और जा रहा है ओडिसा के लीज धारक झारखंड क्षेत्र में घुसकर भी बालू का उत्खनन कर रहे है।ओडिसा क्षेत्र में बालू की कमी होने के बाद अब लीज धरको की नजर झारखंड क्षेत्र के बालू पर भी है।
उन्होंने क्षेत्र के गरीब लोगो को दिक्कत न हो इसके लिए आवास योजना, शौचालय सहित पंचायत की विकास योजनाओं के लिए टेंपररी लीज करने की मांग की है।
भाजपा नेता मोनो मिश्रा ने कहा....
राजस्व को तगड़ा नुकसान हो रहा है गरीब परेशान और माफिया मालामाल हो रहे है जिला प्रशासन ग्राम सभा द्वारा या ग्रामीण स्तर पर लाभुक समिति वना कर विकास योजना के लिए टेंपररी लीज करवाए।


