चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : प्रवीण कुमार पु० नि० सह थाना प्रभारी सदर थाना द्वारा जैन चौक एवं बड़ी बाजार के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान नावालिग द्वारा चलाए जा रहे 4 दो पहिया वाहन, ट्रिपल सवार 4 मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन पर बात करते हुए मोटरसाइकिल चलाने वाले 2 वाहनों को जप्त कर थाना लाया गया है।
जप्त सभी मोटरसाइकिल पर विधिसम्मत कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
अपील.....
आप सभी शहरवासियों से चाईबासा पुलिस अपील करती है कि ट्रैफिक नियमो का अनुपालन करे। दो पहिया या चार पहिया वाहन को मोडिफाइड न करे । चार पहिया वाहन में ब्लैक फ़िल्म नही लगाए । प्रेसर हॉर्न का प्रयोग न करे। अपने नावालिग बच्चों को दो पहिया/ चार पहिया वाहन चलाने को न दे, अन्यथा नावालिग के साथ-साथ उनके अभिभावकों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कानूनी कार्यवायी की जाएगी।


