चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : Centre for catalyzing change (c3) NGO, जो (Addulation) किशोर किशोरी 10-19yrs के बच्चों से संबंधित एजुकेशन/हेल्थ पर काम करती है , उनके बीच जागरूकता फैलाती है , अपने संस्थान के बच्चों के साथ सदर थाना भ्रमण पर आए हुए थे। बच्चों से वर्तालाप के दौरान थाना प्रभारी पु०नि० प्रवीण कुमार द्वारा बच्चों को बाल विवाह, मानव तस्करी, डायन- विषाही जैसे कुप्रथाओ से अवगत कराते हुए इन्हें सजग, सचेत और जागरूक किया गया। सभी बच्चों को डॉयल 100 एवं थाना का नंबर उपलब्ध कराते हुए उन्हें बताया गया कि किसी भी संकट के समय निसंकोच होकर थाना को या डायल 100 पर कॉल कर सूचना दे सकते है । पुलिस आपके लिए है और आपकी सेवा में सदैव उपलब्ध है।
सदर थाना भ्रमण करने आए एनजीओ को थाना प्रभारी ने जागरुक करने का किया प्रयास, कहा किसी भी संकट के समय 100 पर कॉल कर सूचना दें
Published ByJohar Media
-
0
