राष्ट्रीय लोक अदालत में 6215 मामलों का हुआ निष्पादन

 सात करोड़ तीस लाख तीन हज़ार नौ सौ इकतालीस रूपए का हुआ समायोजन


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया इस दौरान गठित 11 बैंचों ने मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 6215 मुद्दों का सफल निष्पादन किया तथा सात करोड़ तीस लाख तीन हज़ार नौ सौ इकतालीस रूपए का हुआ समायोजन 7,30,03,941/– की राशि का समायोजन भी हुआ, प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है।


 जिसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए अपील कर सकते हैं, उन्होंने आगे बताया कि आज के लोक अदालत में गठित बेंचो में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री योगेश्वर मणि, न्यायिक पदाधिकारियों श्री ओम प्रकाश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, श्री सूर्य भूषण ओझा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, श्री शंकर महाराज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, श्री विनोद कुमार अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, श्री राजीव कुमार सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्री मिलन कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट, श्री अमिकर परवार, रेलवे दंडाधिकारी, श्री तौसीफ मेराज अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर, श्री ऋषि कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, श्री विजय कुमार शर्मा अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता आयोग शामिल थे।

उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव श्री राजीव कुमार सिंह ने दी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post