कुमारदुंगी में विधायक निरल पूर्ति ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास


विधायक के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने की थी पीसीसी सड़क निर्माण की मांग

चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : कुमारदुंगी : मझगांव विधानसभा के कुमारदुंगी प्रखंड अंतर्गत कुमारदुंगी डीवीसी के सामने मुख्य सड़क से जाकोसाईं स्कूल तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री निरल पूर्ति के द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि पिछले दिनों क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने जाकोसाई पीसीसी सड़क निर्माण की मांग किए थे। इसको लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए 4000 फीट पीसीसी पथ निर्माण को स्वीकृत कराए , जो डीएमएफटी से बनेगा। 


85 लाख रुपए की लागत से बनेगा

इसकी लागत लगभग 85 लाख रुपए है। इस सड़क के बन जाने से दर्जनों गांव के लोगों को कुमारदुंगी मुख्यालय आने में आसानी होगी। बरसात के समय सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को चलने फिरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए लोगों के समस्या का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी मझगांव विधानसभा के कई क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा। 

जिससे लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करें । 

कोई भी क्षेत्र का विकास बिना सड़क के नहीं होता है, इसलिए सभी सड़क अच्छी तरह बनाया जाए इसका प्रयास हमेशा रहेगा । साथ ही राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विकास का नया राह खोल दिया गया है । सड़क, पुल, पुलिया, नाली, चेक डैम , कृषकों को कृषि उपकरण, किसानों को बकरी पालन, मुर्गी, बत्तख, शूकर, गाय पालन समेत अन्य चीजों के द्वारा लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें हम सभी की भागीदारी जरूरी है । इस मौके पर जिला परिषद सदस्य शशि भूषण पिंगुआ, उप प्रमुख बुधराम हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य गांधी गगराई, मुखिया रूप भेंगरा, दिलीप बालमुचु, महेश दास , गुलेश बेहरा, सुशील गोप समेत अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post