मैट्रिक परीक्षा में सरायकेला प्रखंड के 4 दृष्टिबाधित दिव्यांग विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण,बीईओ दिनेश दंडपाट ने इन विद्यार्थियों को दी हार्दिक बधाई


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में सरायकेला प्रखंड के 4 दृष्टिबाधित दिव्यांग विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश दंडपाट ने इन विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी । एवं आगे शिक्षा ग्रहण करने की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। रिसोर्स टीचर नरेंद्र प्रसाद सिंह ने स्पष्ट किया कि केभीपीएसडीएसएस बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में अध्यनरत दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा सुष्मिता साहू 55℅ प्राप्तांक लाकर उत्तीर्ण हुई ।

सुष्मिता साहू कूदरसाईं गांव की रहने वाली है। 

जो शुरू में नार्मल थी। धीरे-धीरे उसकी आंख की रोशनी चली गई। और अभी स्थिति ऐसा है कि बिना किसी के सहयोग से लिखना एवं पढ़ना संभव नहीं हो पाता है। समावेशी शिक्षा के अंतर्गत छात्रा को रीडर उपलब्ध कराया गया था। जिसके सहयोग से परीक्षा की तैयारी की थी। जिसके लिए रीडर को ₹3500 वार्षिक भुगतान किया गया है। 

उत्क्रमित उच्च विद्यालय भद्रुडीह के मुकेश बास्के एवं शिव शंकर महतो.....

इसी प्रकार उत्क्रमित उच्च विद्यालय भद्रुडीह के दो अन्य दृष्टि बाधित छात्र मुकेश बास्के एवं शिव शंकर महतो क्रमश: 52 ℅, 48℅ लाकर मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। नित्यानंद उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिंदरी के छात्र विकास लोहार 66% प्राप्तांक लाकर उत्तीर्ण हुआ। उन्होंने कहा कि सभी दृष्टिबाधित छात्र श्रुति लेखक के सहयोग से परीक्षा में शामिल हुए।


दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों में उल्लेख है कि वैसे छात्र एवं छात्राएं जिन्हें दिव्यांगता के कारण लिखने की क्षमता नहीं है उन्हें श्रुति लेखक (Scribe)की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। एवं उन्हें बैठने के लिए अलग से सुगम कमरे की व्यवस्था के साथ प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त समय देने का भी निर्देश है।

उक्त दिव्यांग छात्र छात्राओं की सफलता की खुशी में बीईओ के अलावे प्रखंड कर्मी भी उत्साहित है। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भगत, रिसोर्स टीचर नरेंद्र प्रसाद सिंह एवं फिजियोथैरेपिस्ट पिंकी चाकी द्वारा भी परीक्षा में सफल हुए दिव्यांग अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं आगे शिक्षा ग्रहण करने की शुभकामना दी गई।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post