असरा द्वारा संचालित तोरसिन्दरी 12वीं में सभी परीक्षार्थी सफल


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : आसरा संस्था द्वारा संचालित ई एमआरएस तोरसिन्दुरी 12वी विज्ञान का सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें नानिका होनहागा ने 446 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान , शिवानी उरांव ने 419 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं मनीषा हाईबुरु ने 418 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन की है। आसरा संस्था के सचिव ने 12वीं विज्ञान के उत्तीर्ण छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को बधाईयां दी। 

डॉक्टर बनना चाहती है 12वीं साइंस की टॉपर नानिका

एकलव्य विद्यालय तोरसिंदरी की 12वीं साइंस की टॉपर नानिका होनहागा डॉक्टर बनना चाहती है और नीट की परीक्षा लिख चुकी है। वह पश्चिम सिंहभूम अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के पूर्णिया गांव की रहने वाली है उनके पिता सानगी होनहागा एक साधारण किसान हैं एवं उनकी मां लाली होनहागा गृहणी है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post