गठबंधन का मामला पार्टी तय करेगी, हमें अपना काम बेहतर ढंग से करना है, कोरोना काल में केंद्र और क्षेत्र की जनता का सहयोग के लिए सांसद गिता कोड़ा नें डेढ़ करोड़ रूपया दिया – मधु कोड़ा
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में झामुमो के जिला कमेटी पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सह चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के अध्यक्षता में बैठकर यह तय करना कि सिंहभूम सीट से झामुमो का प्रत्याशी होगा इस पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा नें कहा कि ये कैसी गैर जिम्मेदाराना बात करते है यह समझ से पड़े है।
कांग्रेस को जरूरत है तो झामुमो को भी जरूरत है गठबंधन कि।
यह जिम्मा पार्टी के आलाकमान की है। यह बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कही। वे गुरुवार को चक्रधरपुर के वन विश्रामागार में कांग्रेस के चक्रधरपुर नगर व प्रखंड कमेटी के नेता व कार्यकर्ता को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि कुछ लोग यह गलत अफवाह फैला रहे हैं कि सांसद गीता कोड़ा विकास संबंधित काम नहीं कर रही है, लेकिन यह गलत है।
अफवाह फैलाने वाले स्वयं को पहले देखें।
श्री कोड़ा नें कहा कि चाहे रेल का मामला हो या सड़क पुल पुलिया या फिर पेयजलापूर्ती सहित क्षेत्र का वाकास के लिए काम किया है जो लोग देख रहें है। चार विधायक मिलकर गैरजिम्मेदाराना बात कर रहें है ना ही सोभा देता है और ना ही उचित है।
गठबंधन का मामला पार्टी तय करेगी।
गठबंधन पहले से है और आज भी है और आगे भी रहेगा।कांग्रेस पार्टी नें भी चार विधायक को जिताने के लिए दीन रात मेहनत किया है तब जित पाया है। और गठबंधन दल का नेता सोनिया गांधी है, राहुल गांधी, राष्टीय अध्यक्ष है, गुरू जी शिबु सोरेन, हेमंत सोरेन है वे सभी तय करेगें कि कौन किस क्षेत्र से लड़ेगें। सांसद गिता कोड़ा प्रचण्ड वोट से जिती है जो सिंहभूम के लिए ऐतिहासिक है।
नीचले स्तर तक के लोगों को सहयोग पहुंचाना है।
सांसद गीता कोड़ा नें जहां विकास का लंबी लखिर घिच दी है सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में वहीं कोरोना काल में अपने संसद मद से डेढ़ करोड़ रूपया भी दिया है लोगों का सहयोग के लिए
सांसद गीता कोड़ा जिस तरीके से विकास कार्य कर रही है यह जनता जानती है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमारी पार्टी की जीत संगठित व मजबूत रहने के कारण ही हुई है. इसलिए हमें पार्टी को मजबूत करना है. पार्टी के कार्यकर्ता समर्पण भाव से दिन रात मेहनत कर रहे हैं. हमें नीचले स्तर तक के लोगों को सहयोग पहुंचाना है. यह कोई भी न समझे की हम ही सबकुछ है. जिसमें घमंड आ जाता है, उनका घमंड निश्चित रूप से टूटता है. हमें संगठित रहना है. पार्टी कार्यकर्ता इसी तरह लगातार लोगों के हित में कार्य करते रहें।
राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी काफी बढ़ गई है. हमें टेक्नोलॉजी का उपयोग कर अपने नेता के कार्यों को हर लोगों तक पहुंचाना है।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड, प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन हांसदा, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम बांकिरा, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य गोविंद प्रधान, नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य अमित मुखी, वरीष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज भंसाली, कामगार कांग्रेस नगर अध्यक्ष सारण मंडल, सन्नी रॉबर्ट एंथोनी, पूर्व मुखिया पोन्डे राम सामड, चुन्नू रहमान, बिट्टू मधेशिया, पौलुस बोदरा, किसान बोदरा, सापु मंडल समेत अन्य मौजूद थे।
