सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित।
बैठक में उपायुक्त ने क्रेडिट-डेबिट अनुपात, कृषि क्षेत्र में उपलब्धि, एमएसएमई, केसीसी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुद्रा ऋण, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन समेत विभिन्न बिंदुओं का क्रमवार समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
बैठक में उपायुक्त ने आरसीटी अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति का भी समीक्षा किया। और कहा कि शत प्रतिशत इच्छुक युवा युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने में मदद करे। उन्होंनें सभी शाखा प्रबंधक को आरसीटी अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के द्वारा स्वरोजगार हेतु ऋण संबंधित दिए गए आवेदनों को यथासंभव निष्पादित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी दिशा निर्देश दिया कि अनावश्यक आवेदन रिजेक्ट ना करें, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु यथासंभव मदद करें।
बैठक के बाद उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने मीडिया को बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए एनुअल क्रेडिट प्लान का स्वीकृति हुआ है। उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तुलना में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि होगी। उन्होनें कहा कि सभी शाखा प्रबंधक एजुकेशन लोन, हाउसिंग लोन, कार लोन समेत विभिन्न प्रायरिटी सेक्टर, एग्रीकल्चर शार्ट ट्रर्म्स लोन हो या क्रॉप लोन हो या फिर शार्ट-मीडियम टर्म लोन के लिए आ रहे लाभुकों को प्राथमिकता दें।और अधिक से अधिक लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का काम करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, आरबीआई एजीएम सोहन कुमार सोम, डीडीएम (नवार्ड) श्रीमती जस्तीका वामसे, एलडीएम वीरेन कुमार शीट, डीपीएम (जेएसएलपीएस) एवं विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक की उपस्थिति रही।


