श्याम प्रभु के भजनों की गंगा में डुबकी लगाते रहे भक्त


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : चाईबासा के पिल्लई हॉल मैदान में श्री श्याम के नाम कार्यक्रम एक शाम श्याम के नाम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा , प०सिंहभूम जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय , मारवाड़ी सम्मेलन शाखा अध्यक्ष रमेश खिरवाल तथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। 


आयोजन समिति करने वाले श्याम कराने वाले श्याम , चाईबासा की ओर से यहां बाबा श्याम का भव्य दरबार बनाया गया था, जहां श्याम प्रभु को छप्पन भोग चढ़ाया गया। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा। कोलकाता से आए सुप्रसिद्ध कलाकार राज पारीक, चंडीगढ़ से आए तेजी ब्रदर्स और जमशेदपुर की ज्योति रानी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया जिसको सुनकर उपस्थित भक्त मंत्र- मुग्ध हो गए।


 देर रात तक बाबा श्याम के भक्त भजनों की गंगा में डुबकी लगाते रहे। भजन संध्या से पहले श्री श्याम प्रभु की पूजा- पाठ पुरोहित निरंजन शर्मा व प्रमोद कुमार मिश्र ने विधिवत रूप से करायी। भक्तों की और से श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार सुव्यवस्थित ढंग से सजाया गया था जिसको देख आयोजन समिति व आए भक्त देखते ही रहे। यह कार्यक्रम युवाओं की ओर से चाईबासा में पहली बार किया गया और सफल रहा।

मौके पर आयोजन समिति करने वाले श्याम कराने वाले श्याम, चाईबासा के पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post