जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभुकों ₹200000 का दुर्घटना बीमा के तहत चेक दिया गया।


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : भारत सरकार के महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभुक श्री मोहन लागुरी को दो लाख (₹200000 )का चेक प्रदान किया गया स्वर्गीय विक्रम लागुरी ने वर्ष 2022 में अपना बीमा योजना में 436 रुपये देकर नामांकन कराया था। 


जिनकी दुर्घटना में मृत्यु मार्च 2022 में हो गई थी जिसकी बीमा की दावा का भुगतान नॉमिनी श्री मोहन लागुरी को दो लाख का चेक स्टेट बैंक चाईबासा शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री रजनीश कुमार एवं हाटगम्हरिया शाखा के शाखा प्रबंधक श्री शेखर बारी एवं बी सी वेदा बाग सिस्टम लिमिटेड के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रिशेक कुमार के द्वारा 200000 का चेक प्रदान किया गया ।

साथ ही साथ मुख्य प्रबंधक और शाखा प्रबंधक ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उपस्थित ग्राहकों से योजना की लाभ लेने के लिए आग्रह किया । इस कार्यक्रम में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक राजेश कुमार शर्मा, शाखा के सहकर्मी शशि भूषण वर्मा ,प्रदीप कुमार ,रमेश सुंडी ,लेबिया चोतम्बा, उपस्थित ग्राहक चंदन निषाद, अमर कुमार, महेंद्र गगराई, बाबूलाल तिरिया,सहित अन्य ग्राहक उपस्थिति थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post