हाईवा ने मारी पेड़ में टक्कर, रास्ता अवरुद्ध,रात भर बत्ती गुल


हाईवा में लदा था अवैध बालू, पुलिस ने किया जब्त, अग्रेतर करवाई हेतु खनन विभाग को किया फारवर्ड

चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : जगन्नाथपुर थाना अन्तर्गत सियाल जोड़ा ग्राम में जैंत गढ़ नोवा मुंडी मुख्य सड़क पर रविवार रात साढ़े दस बजे अवैध वालू लदे एक हाइवा संख्या ओ डी 19सी 1875  ने एक विशालकाय पीपल के पेड़ को टक्कर मार दिया।टक्कर इतना भीषण था की पेड़ की डालियां सड़क में बिखर गई। मोटी डाली बिजली के ग्यारह हजार की तार से उलझती हुई सड़क पर गिरी। जिस से शॉर्ट सर्किट होकर तेज प्रकाश के साथ जोरो की आवाज हुई। पूरे क्षेत्र ने अंधेरा पसर गया। ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा हाई वा का चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा है पर उलझी डालियों के कारण वह वाहन निकलने ने सफल नही हो रहा है। ग्रामीणों को देख कर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने जगन्नाथपुर थाना को इसकी सूचना दी।जगन्नाथपुर थाना से एस आई प्रभात रंजन दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर वाहन को अपने कब्जे में लिया। 

 बिजली पावर कटवाकर तार को हटवाया गया। 

 ग्रामीणों की मदद से पेड़ की डालियां को सड़क से हटा कर रास्ता क्लियर किया गया।तीन घंटे के बाद रास्ता क्लियर हो पाया।
पुलिस ने हाइवा की जब्त कर लिया है। इसमें भी ओडिसा के किसी बालू घाट का चालान था।जिसे पुलिस अपने साथ ले गई है।
इस संबंध में एस आई प्रभात रंजन ने कहा हाइवा में बालू लदा था। 

 बालू ओडिसा के वालू घाट से नोवा मुंडी जा रहा था। 

चालान लेकर इसे अग्रेत्र करवाई हेतु माइनिंग को सोप दिया गया है।खनन विभाग चालान का वेरिफिकेशन कर आगे की करवाई करेगी।

भाजपा जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष राई भूमिज ने कहा। जैंत गढ़ क्षेत्र से वालू विवाद थमने का नाम ही नही ले रहा है। बालू के वयवसायिकरण को लेकर जनता उग्र हो रही है। ग्रामीणों को घर बनाने के लिए बालू नहीं भाजपा जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष राई भूमिज ने कहा। 

जैंत गढ़ क्षेत्र से वालू विवाद थमने का नाम ही नही ले रहा है।बालू के वयवसायिकरण को लेकर जनता उग्र हो रही है।ग्रामीणों को घर बनाने के लिए बालू नही मिल रहा है और माफिया इसका वायवसाय कर रहे है गहन जांच का विषय है।वाहन पकड़े जाने के बाद ओडिसा से चालान मैनेज कर ले आते है।मैन्युअल चालान होने के कारण मामले की लीपा पोती हो जाती है।जैंत गढ़ आउट पोस्ट में चेक नाका लगा कर ओडिसा के नदी घाटों के चालान की जांच की जाय।प्रत्येक चालान को चेक नाका में एंट्री कर दिया जाय।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post