चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगन्नाथपुर हर साल की तरह इस बार भी मैट्रिक के रिजल्ट में पूरे अनुमंडल क्षेत्र में अपना नाम फिर से कायम किया। विद्यालय की छात्रा पूजा कुमारी यादव ने 93% लाकर विद्यालय का टॉपर बनी, पूजा कुमारी यादव हाटगम्हरिया के केंडपोसी गेरेज मैकेनिक की बेटी है। छात्रावास का छात्रा दीक्षा कुमारी प्रधान ने 92.20% लाकर द्वितीय स्थान पर रहे , तृतीय स्थान पर आकाश खिलार खिलार ने 91.60%, चतुर्थ स्थान पर जीतू खिलार ने 91.20% पंचम स्थान पर शालिनी साहू ने 89.40% अपना माता पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस बार जैक बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में पदमावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगन्नाथपुर का रिजल्ट 100 फीसदी रहा।
परीक्षा में कुल 77 विद्यार्थियों में
प्रथम स्थान पर रहे 76 विद्यार्थी
द्वितीय स्थान पर केवल 01 विद्यार्थी रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य काशीनाथ तिवारी, प्रभारी प्रधानाचार्य सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा फल आशा के अनुरूप रहा। परिणाम आने के बाद स्कूल में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों ने इस शानदार सफलता के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रबंधन समिति ने भी रिजल्ट पर हर्ष जताई । इधर सफल विद्यार्थियों के घरों में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव जितेंद्र गुप्ता नें सभी छात्र छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दिए।

