थोड़ी देर में रांची एयरपोर्ट पहुंचेगा जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर, एयरपोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन, देखें तस्वीर


रांची : शिक्षा मंत्री के पार्थिव शरीर को लेने सीएम एयरपोर्ट पहुंचे गये हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर काफी संख्या में झामुमो के कार्य- कर्ता पहुंचे हैं। इसमें मंत्री चंपई सोरेन कृषि मंत्री बादल पत्रलेख राज सभा सांसद महुआ मांझी सहित अन्य शामिल है। मंत्री को जाने के लिए सजा हुआ वाहन एयरपोर्ट पहुंच गया है।

थोड़ी देर में जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंचेगा। जिसके बाद एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को विधानसभा ले जाया जायेगा। जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी। फिर हरमू स्थित झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में महतो के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए लाया जायेगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post