नहीं रहे अधिवक्ता काशीनाथ महतो


सरायकेला, चांडिल के अधिवक्ताओं में शोक की लहर

सरायकेला : सालडीह निवासी एवं सरायकेला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता काशीनाथ महतो नहीं रहे। अचानक तबीयत बिगड़ने से परिजनों द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां निधन हुई।

आकस्मिक निधन पर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शोक जताया एवं पेन डाउन करते हुए अपने आप को न्यायालय कार्य से दूर रखा। शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा। शोक सभा के उपरांत जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण सिविल कोर्ट के एडीजेएम सह रजिस्टर एस.के. पिंगुआ , झारखंड बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल महतो, सालडीह पहुंचे एवं दुख की घड़ी में दिवंगत के परिवार वालों को ढांढस बंधाया।

इधर चांडिल में भी अधिवक्ताओं ने पेन डाउन रखते हुए न्यायालय कार्य से अपने को दूर रखा। और अधिवक्ता काशीनाथ महतो के निधन पर शोक जताया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post