आज होगी पार्थिव शरीर की अंतिम संस्कार
झारखंड ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री जगर नाथ महतो के निधन पर 2 दिन राजकीय शोक मनाया जा रहा है। 6 अप्रैल को प्रातः एमजीएम अस्पताल चेन्नई में मंत्री श्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया।
झारखंड सरकार के मंत्री मंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक 6 अप्रैल से 7 अप्रैल तक राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। उक्त अवधि में राजकीय समारोह का आयोजन नहीं होगा। शुक्रवार को विशेष विमान से मंत्री जगरनाथ महतो की पार्थिव शरीर रांची पहुंची। यहां से दिवंगत की पार्थिव शरीर को बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत उनके पैतृक गांव अलारगो ले जाया जाएगा।
इधर शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो की निधन की खबर सुनते ही स्कूल, सरकारी कार्यालयों में शोक की लहर है। सरायकेला खरसावां जिला समाहरणालय में भी शोक की लहर है। सरकारी कार्यालय बंद रहे।
