अरुवां उत्क्रमित उच्च विद्यालय का शिक्षक अभिभावक छात्र गोष्ठी में माताओं ने जाना बच्चों की शैक्षिक गतिविधि


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : कुचाई प्रखंड अंतर्गत अरुवां स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आयोजित शिक्षक अभिभावक छात्र गोष्ठी में माताओं (अभिभावक) ने जाना बच्चों की शैक्षिक गतिविधि और बेहतर शैक्षिक वातावरण हेतु अभिभावकों ने लिए निर्णय।


इससे पहले गोष्टी में शिक्षक तरुण सिंह ने गर्मी के मद्देनजर लू एवं गर्म हवाओं से बचाव हेतु अभिभावकों को जानकारी दी। और अभिभावकों को उनकी जिम्मेदारी बताई। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र की भी जानकारी दी। और कहा कि यदि छिजित एवं अनामांकित बच्चे हैं तो उनका विद्यालय में अवश्य नामांकन कराया जाए। उन्होंने आगामी वार्षिक परीक्षा की तिथियों की भी जानकारी दी।

अभिभावकगण विद्यालय में बच्चों की शैक्षणिक गतिविधि से अवगत हुए और गोष्टी में कई सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के दौरान कई बच्चों ने शैक्षणिक गतिविधि से संबंधित अपने-अपने शैक्षिक हुनर दिखाया।


गोष्ठी में उप प्रमुख सुखदेव सरदार, दीनबंधु सिंह पात्र, शीतल प्रसाद, शिक्षकगण एवं काफी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post