रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय स्कॉट हिंदी बालिका मध्य विद्यालय में किया गया

चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय स्कॉट हिंदी बालिका मध्य विद्यालय में किया गया। जिसमें 1958 बच्चों ने भाग लिया यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक अमित पोद्दार ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया गया जिसमें कक्षा एक से 10 तक के बच्चों ने भाग लिया, कक्षा 1 से 3 को ग्रुप सी में रखा गया था जिनका विषय था तितली कक्षा 4 से 7  के विद्यार्थियों को ग्रुप बी में रखा गया था और उन्हें कोयल बनाना था, जबकि कक्षा 8 से 10 के विद्यार्थियों को ग्रुप ए में रखा गया और उन्हें विषय दिया गया था लड़ते हुए जानवर।प्रथम पाली 9:30 बजे पूर्वाहन से प्रारंभ होकर 11:00 बजे तक चली एवं द्वितीय पाली 11:00 से 12:30 तक आयोजित करने के बाद प्रतियोगिता संपन्न हुई। 

कार्यक्रम में बच्चों ने अपने विषय पर उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक से एक सुंदर चित्र बनाएं क्लब के अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रायोजक रोटेरियन बनवारी लाल नेवटिया हैं और प्रायोजक की ओर से विजय प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि विजयी प्रतिभागियों की घोषणा बुधवार 3 मई को कर दी जाएगी एवं इसकी विस्तृत जानकारी संबंधित विद्यालयों एवं अन्य माध्यम से प्रेषित की जाएगी।कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सचिव सौरभ प्रसाद, हर्ष राज मिश्रा, अनिल कुमार शर्मा, अशोक कुमार पॉल, विष्णु अग्रवाल, दुर्गेश खत्री, गुरमुख सिंह खोखर, हीना ठक्कर, कविता शर्मा, कुणाल साव, महेश कुमार खत्री, नरेंद्र ठक्कर, नवजीत सिंह, निरंजन प्रसाद साव, प्रवीण पटेल, रामावतार अग्रवाल, शीतल मूंधड़ा, सुनीत खिरवाल, सुशील मूंधड़ा, विकाश दोदराजका, सुशील चोमाल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post