सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय सभागार में उपविकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुआ।
कार्यशाला के दौरान उप विकास आयुक्त श्री गागराई ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 29 अप्रैल से 15 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत सभी पंचायत में विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
