महिला कॉलेज चाईबासा इग्नू स्टडी सेंटर 0525 में नए सत्र जनवरी 2023 में नामांकित शिक्षार्थियों की अभिप्रेरणा बैठक हुई


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : महिला कॉलेज चाईबासा इग्नू स्टडी सेंटर 0525 में नए सत्र जनवरी 2023 में नामांकित शिक्षार्थियों की अभिप्रेरणा बैठक हुई।
दीप प्रज्वलित कर अभिप्रेरणा बैठक प्रारंभ की गई। डॉ सुचिता बाड़ा ने सबका स्वागत किया और कहा पश्चिमी सिंहभूम जिला में महिला कॉलेज चाईबासा इग्नू स्टडी सेंटर एकमात्र सेंटर है जिसमें आप लोगों ने नामांकन कराया है आप सभी का हार्दिक अभिनंदन है। उन्होंने इग्नू सेंटर के समय सारणी से सब को अवगत कराया।उसके बाद सभी इग्नू स्टाफ और काउंसलर का परिचय हुआ।


 कॉलेज के प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने इग्नू के बारे में बताया कि इग्नू एक ऐसा मंच है जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
सहायक समन्वयक मिथिलेश सिंह ने सभी शिक्षार्थियों को इग्नू के स्थापना और उद्देश्य को बताया सहायक समन्वयक डॉ अर्पित सुमन ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा इग्नू और इग्नू के विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा इग्नू स्टडी सेंटर महिला कॉलेज चाईबासा में निर्धारित समय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


शिक्षार्थियों के साथ इंटरेक्शन सेशन भी रखा गया जिसमें शिक्षार्थियों ने प्रश्न पूछे और उनका जवाब दिया गया।
मौके पर इग्नू के काउंसलर डॉ पुष्पा कुमारी , डॉ हरीश कुमार, डॉ अरुणा कुमारी, मोबारक करीम हाशमी महावीर मिंज, मनोज कुमार , सुनंदा देवी एवं इग्नू के अन्य ऑफिस स्टाफ उपस्थित थे।इस अभिप्रेरणा बैठक में काफी संख्या में शिक्षार्थी उपस्थित हुए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post