राजनगर के बरेही में आयोजित हरि नाम संकीर्तन में जुटी भक्तों की भीड़


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला के राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बरेही में श्री हरि संकीर्तन समिति द्वारा आयोजित हरि नाम संकीर्तन में जुटी भक्तों की भीड़।

इससे पहले ग्रामीण गांव के बड़ा तालाब में स्नान किए। और पवित्र जल कलश लिए हरि मंदिर पहुंचे। कलश यात्रा में कुंवारी कन्याओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कुंवारी कन्याओं का कलश यात्रा, कलश स्थापना गंधादिवस के बाद विधिवत हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हुई।

कार्यक्रम में तिरूल्डीह, बलरामपुर, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, रांची के अलावे बरेही के संकीर्तन मंडली शामिल है। आगामी 9 अप्रैल तक चलने वाली हरिनाम संकीर्तन के प्रारंभ में ही भक्तों की भीड़ रही। श्री हरि संकीर्तन समिति के लालजी गीरी, पूर्ण चंद्र प्रमाणिक, राम लाल साहू, जगदीश प्रधान, गोविंद लोहार, शहदेव साहू, हरलाल गिरी, मनोज साहू आदि ग्रामीण कार्यक्रम में सक्रिय हैं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post