नाबालिक बच्चों को दो पहिया/ चार पहिया वाहन चलाने को न दे, अन्यथा नावालिक के अभिभावक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाई : चाईबासा पुलिस ( अपील )


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : टुंगरी में एक नाबालिक बालक द्वारा मोडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल तेजी और लापरवाही पूर्वक चलाया जा रहा था। उक्त बुलेट मोटरसाइकिल को पु० नि० सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्वारा जप्त कर थाना लाया गया है। जप्त बुलेट मोटरसाइकिल एवं बुलेट मोटरसाइकिल चला रहे नावालिक के अभिभावक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाई की जा रही है।

    आप सभी शहरवासियों से चाईबासा पुलिस अपील करती है कि अपने नावालिग बच्चों को दो पहिया/ चार पहिया वाहन चलाने को न दे, अन्यथा नावालिग के साथ-साथ उनके अभिभावकों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्यवायी की जाएगी।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post