सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर चेन्नई से रांची पहुंची।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री व विधायक उपस्थित थे। एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को विधानसभा लाया गया। जहां पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। एयरपोर्ट से विधानसभा के बीच उनके समर्थकों की भीड़ देखी गई। विधानसभा में मंत्री व विधायक एक-एक कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। तय कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा के बाद उनके पार्थिव शरीर को हरमू (राॅंची) स्थित पार्टी कार्यालय लाया जाएगा। यहां से पैतृक गांव अलारगो,बोकारो ले जाया जाएगा।
दिवंगत कैबिनेट मंत्री जगरनाथ महतो की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ आज ही अपराहन 4:30 बजे भंडारीडीह(दामोदर घाट), बोकारो में होगी।
