चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : कोल्हान एजुकेशन एंड चैरिटेबल सोसाइटी,चाईबासा के द्वारा 30 अप्रैल 2023 रविवार को कोल्हान मॉडल पब्लिक स्कूल,खूंटपानी में स्कूल का आधारशिला रखा जाना सुनिश्चित है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान के गौरव पद्मश्री डॉ. जानूम सिंह सोय विशिष्ठ अतिथि कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा व उपायुक्त अनन्य मित्तल पश्चिमी सिंहभूम और मानकी, मुंडा,बुद्धिजीवी,शिक्षा प्रेमी,शिक्षाविद्,कवि,साहित्यकार,कलाकार एवं उत्कृष्ठ समाजसेवियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगी। शुक्रवार को सोसायटी के उपाध्यक्ष दुम्बी दिग्गी की अगुवाई में सदस्यों ने प्रस्तावित स्कूल का मुआयना किया। मौके पर श्री दुंबी दिग्गी ने ने कहा कि यह स्कूल कोल्हान का पहला और हो समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा। स्कूल के निर्माण में समाज हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है, यह अपने आप में अभिभूत करने वाला है । "शिक्षित युवा शिक्षित समाज" की कहावत को साकार करने वाला है।समाज से अपील है कि इस ऐतिहासिक पल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गवाह बन खुद को और समाज को गौरवान्वित करे। आज के प्रेस कांफ्रेंस मुख्यत: सिंगराय बोदरा, बिर सिंह बिरूली, सुरेन्द्र पूर्ति, सीके मुंडा गंगू सुंडी,राहुल बिरुवा, विकास बोदरा,अनंत हेंब्रम, संतोष सोय, सुखदेव बोदरा, कश्मीर कांडेयांग और ग्रामीण उपस्थित थे।
शिक्षित समाज की परिकल्पना है कोल्हान मॉडल पब्लिक स्कूल : दुम्बी दिग्गी
Published ByJohar Media
-
0
