मधु कोड़ा एवं गीता कोड़ा पर क्षेत्र की उपेक्षा का बेबुनियाद आरोप लगा रहें है पूर्व मंत्री बड़कुॅवर गगराई : ललित दोराईबुरु


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : शुक्रवार को क्रांग्रेस प्रखंड अधयक्ष जगन्नाथपुर ललित दोराईबुरु ने प्रेस मीडिया के समक्ष कहां की मधु कोड़ा एवं गीता कोड़ा पर क्षेत्र की उपेक्षा का बेबुनियाद आरोप पूर्व मंत्री बड़कुॅवर गगराई लगा रहे हैं। बतादे की मधु कोड़ा एवं गीता कोड़ा पिछले 20 वर्षों में जगन्नाथपुर विधानसभा के अतिरिक्त पूरे पश्चिमी सिंहभूम को सर्वागिंग विकास की गाथा लिखे हुए है। मधु कोड़ा गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से आज विभिन्न सड़को कि निर्माण कार्य चल रही है।  

पुर्व मंत्री बड़कुॅवर गागराई अपनी सस्ती लोकप्रियता को हासिल करने के लिए क्षेत्र की जनता को गुमराह करने की कार्य कर रहे है। वह जिन सड़क की बात कर रहे है उन्हे बता दे की उन सड़क की टेंडर की प्रक्रिया कार्य चल रही है। जल्द ही उन सड़क का निर्माण कार्य शुरु कि जाएगी।

सड़क:- मालुका से राकासाई, मालुका आमजोड़ा करंजिया, कलैया से तोडांगहातु, मालुका बुरुसाई से कुईड़ा, नयागांव से बासिरा इस सभी सड़को का निर्माण हेतु टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई अपने विधायक काल में अपने गांव डुमरिया का सड़क नहीं बनवा पाए और दूसरे क्षेत्र के जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।

आप सभी अवगत है की हमारे क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद एवं विधायक क्षेत्र के जनता के समस्यायों का निराकरन में सदैव लगे रहते है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post