मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कर कमलों द्वारा झारखंड में हुआ एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ


ब्यूरो रिपोर्ट ( दीपक कुमार दारोघा ) : रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डा स्थित स्टेट हैंगर में हुई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कर कमलों द्वारा आम नागरिकों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ हुआ।

मौके में झारखंड की जनता के लिए पहली बार एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री  सोरेन ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।


आकस्मिकता की स्थिति में यदि बीमार व्यक्ति को समय पर इलाज सुलभ हो जाए तो कई जानें बचाई जा सकती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि नगर विमानन प्रभाग द्वारा एयर एंबुलेंस सेवा के लिए राज्य स्तरीय एक सेल का गठन किया गया है। अब राज्य की जनता दूरभाष पर संपर्क कर अथवा ई-मेल माध्यम से एयर एंबुलेंस की सेवा प्राप्त कर सकते है।


वर्तमान में रांची से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, वाराणसी, लखनऊ एवं तिरुपति प्रमुख गंतव्य के रूप में निर्धारित किया गया है। रांची के अलावे देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, गिरिडीह एवं दुमका में भी यह सेवा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक इरफान अंसारी, विधायक राजेश कश्यप, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक के.एल अग्रवाल, कैप्टन एसपी सिन्हा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post