अवैध रूप से बालू उठाव कर परिवहन करने के क्रम में कई वाहन जब्त
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देशानुसार सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सरायकेला, कुचाई, खरसावां, राजनगर, गम्हारिया प्रखंड अंचल क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर चली छापामारी अभियान।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक छापामारी अभियान में सरायकेला अंचल अंतर्गत खरकाई नदी के माजनाघाट के पास एक ट्रैक्टर 100 सीएफटी बालू के साथ जब्त किया गया है। इसके अलावा गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत अवैध रूप से बालू का उठाव कर परिवहन करने के क्रम में जयकान मोड से दो हाईवा, एक डंफर, एक ट्रैक्टर वाहन पकड़े गए। एक जगह से अवैध रूप से बालू भंडारण भी पाया गया है। छापामारी टीम में अंचलाधिकारी सुरेश सिन्हा के अलावा पुलिस भी शामिल थी।



