ऑल इंडिया डीएसओ का सरायकेला खरसावां जिला छात्र सम्मेलन संपन्न, संगठन पुनर्गठित, विशेश्वर बने जिला अध्यक्ष


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन का छठा जिला छात्र सम्मेलन7 स्थानीय धर्मशाला में हुई। जिसमे संगठन का पुनर्गठन हुआ। 

पुनर्गठित संगठन का जिला अध्यक्ष विशेश्वर महतो बने। जबकि प्रभात कुमार महतो सचिव बनाए गए। कार्तिक गोप और रेनू महतो उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

 अमन कुमार सिंह कोषाध्यक्ष तथा युधिष्ठिर प्रमाणिक कार्यालय सचिव बनाए गये हैं। सचिव मंडली में सुमन महतो, लकीकांत पतर शामिल है।


 इस कार्यक्रम में एस.बी. कालेज चांडिल, के. एस. कॉलेज सरायकेला, आदित्यपुर, कुकड़ू, खरसावां, राजनगर से छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इससे पहले ए.आई.डी.एस.ओ. के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने हाथों में अपनी मांग की तखती लेकर जुलूस निकाला। जिसमें उन्होंने सीयूईटी नामांकन प्रणाली को रद्द करने की मांग की। साथ ही आदित्यपुर में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना की भी मांग कर रहे थे। जुलूस धर्मशाला में पहुंचकर सभा में बदल गई। छात्र सम्मेलन में संगठन के झारखंड
राज्य सचिव सोहन महतो ने कहा कि सरकार सरकारी विद्यालयों को आधारभूत संरचनाओं व शिक्षकों की कमी का हवाला देकर बंद कर रही है। वहीं दूसरी ओर निजी शिक्षण संस्थानों को बढ़ावा दे रही हैं। जिससे सरकारी शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बर्बाद हो रहा है। जिसका खामियाजा आम परिवार से आने वाले छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कॉलेज की संख्या जिले में मात्र तीन है , जिसके कारण छात्र-छात्राएं माध्यमिक परीक्षा पास करे जा रहे हैं।परंतु उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।


       ए.आई.डी.एस.ओ. इस स्थिति में खामोश नहीं रहेगा। नई कमेटी के नेतृत्व में सरायकेला खरसावां जिले में शिक्षा व्यवस्था की जर्जर स्थिति को सुधारने को लेकर बृहद पैमाने पर छात्र आंदोलन होगा। इसका निर्णय लिया गया है। 
कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post