वर्षों बाद ग्रामीणों के प्रयास से डुमरडीहा प्राचीन शिव मंदिर को मिलेगा भव्य आकार, बनेगी भव्य मंदिर ,ग्रामीणों ने लिया संकल्प, हुई भूमि पूजन


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : ग्रामीणों के प्रयास से वर्षों बाद राजनगर के डुमरडीहा स्थित प्राचीन बाबा सिद्धेश्वर मंदिर अब बनेगा एक भव्य शिव मंदिर, जिसका निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन हुई।


इससे पहले ग्रामीण शिव भक्तों ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में आसपास गांव के लोग भी शामिल थे। राधा-कृष्ण कैवर्त ने बताया कि ग्रामीणों के प्रयास से डुमरडीहा प्राचीन शिव मंदिर को वर्षों बाद भव्य आकार मिलने वाला है। भव्य मंदिर बनाने के लिए ग्रामीणों ने संकल्प लिया है। मंदिर निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन भी हुई।


भूमि पूजन के दौरान डुमरडीहा पंचायत के मुखिया निमाय सोरेन, पंचायत सदस्य नारायण महतो, सुबोध महतो, मनसा महतो, मालू महांती की उपस्थिति रही।

इसके अलावा राजाराम महतो, ईश्वर महतो, आनंद महतो, नुनूराम महतो, राम प्रसाद महतो, पूर्ण चंद्र साहू, मुची पति, अजीत पति, सुशांत पति, सत्य पति, छूटू महतो, रंजीत कैवर्त, राधा कृष्ण कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही सूरज कैवर्त, राजेश दुबे, देवराज महतो, जितेंद्र नाथ, जयसेन हो, भूटान साहू, मुक्ता साहू, कृतिवास साहू, मदन हेंब्रम सहित आदि ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम में भक्ति व उल्लास का माहौल रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post