राष्ट्रीय कृमि दिवस को लेकर जिला मुख्यालय सरायकेला में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित


आंगनबाड़ी सीएचसी, एचसी के अलावे स्कूलों में भी दबा दिया जाएगा : सिविल सर्जन, डॉ विजय


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : आगामी 20 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर सरायकेला खरसावां सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला आरसीएच पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना, प्रखंड शिक्षा सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद सिविल सर्जन विजय कुमार ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय कृमि दिवस में 1 साल से लेकर बुजुर्गों तक सभी को दवा खिलाना है। गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को यह दवा नहीं खिलाना है। 2 साल से ऊपर के आयु वाले को अल्बेंडाजोल डोज दिया जाएगा। जो 20 अप्रैल को छूट जाएंगे उन्हें 25 अप्रैल को दबा दिया जाएगा। आंगनबाड़ी में 5 साल तक के बच्चों को दवा दिया जाएगा। सीएचसी, एचसी के अलावे स्कूल में भी दवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल उपलब्धि 84 प्रतिशत था। लक्ष्य 5 लाख से अधिक है। इस वर्ष सत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की उम्मीद है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post