थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने किया इस प्रतियोगिता का उद्घाटन
एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक शंभूनाथ सिंह, संरक्षक जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की रही उपस्थिति
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में सरायकेला खरसांवा रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित झारखंड स्टेट इंटर स्कूल रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला अंतर्गत विभिन्न विद्यालय की टीम ने भाग लिया, जिसमें सभी टीम को पछाड़कर बालक वर्ग में संत फ्रांसिस स्कूल सरायकेला की टीम एवं बालिका वर्ग में आदर्श मध्य विद्यालय कुचाई की टीम विजेता रहा।
इससे पहले चैंपियनशिप के लिए हुई इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने किया। वह खिलाड़ियों से मिले एवं शुभकामनाएं दी। उद्घाटन सत्र के बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन हुनर दिखाया। खेल प्रेमी दर्शकों ने अंडर 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के खेल की तारीफ की।
VIDEO👇
उक्त एसोसिएशन के जिला महासचिव गणेश सी कालिंदी ने स्पष्ट किया कि कुल 20 विद्यालयों के अंडर 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान में रहे टीम को पुरस्कृत किया गया। यहां तक कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक शंभूनाथ सिंह, संरक्षक जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, संरक्षक एन के सिंह की भी उपस्थिति रही। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष पारसनाथ पाथाल , रुपेश मिश्रा,संयुक्त सचिव दिवाकर सोरेन, विशु खलको, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार सोय, सहित सुकमती बोदरा, संगीता आदि सदस्यों की पूरे कार्यक्रम में सक्रियता रही।


