आकाशवाणी चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम के नियंत्रण कक्ष के प्रेरक कक्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "मन की बात" कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण किया गया


चाईबासा ( सन्तोष वर्मा ) : आकाशवाणी चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम के नियंत्रण कक्ष के प्रेरक कक्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "मन की बात" कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण किया गया ।प्रसारण कार्यक्रम में 100 वाँ एपिसोड मैं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य को चाईबासा शहर के गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा सुना गया । इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री मन की बात के वक्तव्य को ध्यानपूर्वक सुना एवं इस पर चर्चाएं भी की । प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में शहर के श्री पुतकर हेम्ब्रम, पूर्व विधायक, श्री अनूप सुल्तानिया,  भाजपाकर्ता एवं समाजसेवी, श्री गुरुमुख सिंह खोखर, अध्यक्ष श्री गुरु सोसाइटी एवं समाजसेवी, भोलाराम मधुर , रेडियो श्रोता एवं सामाजिक कार्यकर्ता, विनोद कुमार पवन रेडियो श्रोता एवं सामाजिक कार्यकर्ता, वसंत केसरी, एडवोकेट, मौजम बिहारी पत्रकार सह समाजसेवी, भागीरथ महतो, पत्रकार, संजीव बालमुचु, कलाकार, गीता बालमुचु, भाजपा नेत्री सह समाजसेवी, निरंजन कुमार, वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहायक,  श्री जेवियर कन्डुलना, कार्यक्रम अधिशासी, रमेश दास, उद्घोषक एवं कम्पीयर के अलावे आकाशवाणी चाईबासा के तमाम अभियंतागण, सभी उद्घोषक, कम्पीयर एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post