VIDEO 👇
आज का कार्यक्रम कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में गांधी मैदान चौक पर आयोजित की गई, वर्षा के कारण बाधित कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराया इसी तरह से हमारे नेता राहुल गांधी जनता की समस्याओं को लेकर बेरोजगारी ,महंगाई, एवं भ्रष्टाचार बात को सदन में रखने का प्रयास करते हैं, तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है, केंद्र की मोदी सरकार आदिवासियों की हितों का भी हनन कर रही है,और झारखंड राज्य सरकार का जीएसटी का बकाया एवं कोल ब्लॉक का बकाया राशि नहीं दे रही है।
VIDEO 👇
आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुपलसाईं चौक में भगवान बिरसा मुंडा के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कोल्हान के वीर शहीदों को नमन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, आज के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के अलावा अन्य कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया ।
सभा का संचालन राज कुमार रजक ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन त्रिशानु राय ने किया। आज के कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बोदरा बारी के नेतृत्व में महिलाओं उपस्थिति रही, मौके पर कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी , जिला पदाधिकारी , प्रकोष्ठ विभाग संगठन के अध्यक्ष चेयरमैन , प्रखंड अध्यक्ष , नगर अध्यक्ष , मंडल कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।

