करीब 84 करोड़ से बनने वाली इस योजना से कई पंचायत में नल के द्वारा जल पहुंचेगी
बहुत जल्द पठानमारा पंचायत में भी एमवीएस योजना चालू होगा : जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला के पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की ओर से सरायकेला प्रखंड के मुड़कुम गांव में खरकाई नदी तट पर मल्टी विलेज स्कीम, जलापूर्ति योजना के अंतर्गत इंटेकबेल निर्माण का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हुआ।
इससे पहले गांव के नायेक द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया। मौके में अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि मुड़कुम पंचायत एवं छोटा दावना पंचायत के सभी गांव में नल के द्वारा जल पहुंचेगी। साथ ही राजनगर प्रखंड के पाँच पंचायत भी अच्छादित होंगे। संजय कुमार शर्मा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को काम आवंटित है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पठानमारा पंचायत में भी एमवीएस योजना चालू होगा। इससे गोविंदपुर पंचायत और पांड्रा पंचायत के गांव में नल से जल पहुंचेगा।
इस भूमि पूजन कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के सहायक अभियंता मांगीलाल गिलुवा, संजय शर्मा इंजीनियरिंग के साइट इंजीनियर, मुकेश कुमार सहित संबंधित विभाग के अभियंता व ग्रामीण उपस्थित थे।


