सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : मार्च में मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा का हुई चुनाव के बाद 9 अप्रैल को स्थानीय धर्मशाला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने पद गोपनीयता की शपथ ली। मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने पद गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकाश सहित शपथ ग्रहण करने वालों में नवनिर्वाचित सचिव आनंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष नितीश चौधरी, सह सचिव अनमोल सेकसरिया, कोषाध्यक्ष आशुतोष चौधरी शामिल थे।
नए सत्र 2023-24 के लिए नवगठित टीम का हुई इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज चौधरी, प्रदीप चौधरी ,प्रेम अग्रवाल के अलावे प्रांत के हर्ष सुल्तानिया, राहुल अग्रवाल, शुभम सरायवाला,विष्णु गोयल, आशुतोष काबरा, महिला मंच की रेखा सेकसरिया सहित युवाओं की उपस्थिति रही।

