सरायकेला खरसावां जिला परिषद की विशेष बैठक में कई प्रस्ताव पारित


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में परिसदन में आयोजित विशेष बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुए।


जानकारी के मुताबिक दूधी में निर्माणाधीन जिला परिषद कार्यालय भवन एवं बहुउद्देशीय भवन का चारदीवारी निर्माण से संबंधित प्रस्ताव बैठक में पारित किया गया।
अंचल अधिकारी कुचाई, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल एवं नीमडीह से जन उपयोगी सरकारी भूमि प्राप्त करने हेतु पुन: पत्राचार कर बस पड़ाव निर्माण हेतु प्रस्ताव को स्वीकृति मिली।


सरायकेला व्यवहार न्यायालय के बगल में स्थित दुकानों को जीर्णोद्धार करते हुए दो तल्ला दुकान बनाने, सरायकेला बाजार के अंदर स्थित जिला परिषद की निजी भूखंड पर योजना निर्माण संबंधी प्रस्ताव भी पारित हुई।
बैठक में 15वें वित्त योजना अंतर्गत निविदा समिति पुनर्गठन किया गया। 

बैठक में उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद सचिव प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, अभियंता, सदस्यगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post